फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर नगर में कच्ची दीवार गिरने से दंपती की मौत, मां घायल

Sat, 22 Sep 2018 12:52 PM IST
टीम डिजिटल, , अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
टूटा छप्पर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के भीटी तहसील क्षेत्र अन्तर्गत खजुरी गांव में शनिवार तड़के कच्ची दीवार गिरने से एक दंपती की मौत हो गई जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उनका इलाज सीएचसी में चल रहा है।

विज्ञापन


खजुरी गांव निवासी महावीर महावीर (55) व उनकी पत्नी सूर्यकली (53) एक छप्पर में सो रहे थे। उसी के बराबर वाले छप्पर में महावीर की मां दशरथा (75) सो रही थीं। छप्पर से सटा ही पड़ोसी जगन्नाथ का मकान है। भोर में करीब 4 बजे जगन्नाथ की दीवार भरभराकर छप्पर पर गिर गई, जिसके नीचे तीनों दब गए। तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े।

तत्काल 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई गई। कुछ देर बाद पहुंची गाड़ी से तीनों को सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महावीर और सूर्यकली को मृत घोषित कर दिया, जबकि दशरथा का इलाज चल रहा है।मालूम हो कि इस मौसम में हुई भारी बारिश के चलते जगन्नाथ के मकान की पुरानी दीवार काफी जर्जर हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें