रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ढेकवा गांव में प्रेमी युगल के शव नीम के पेड़ से लटके मिले। मामले की जानकारी पर हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों का कहना है कि विमलेश पुत्र रामेश्वर (18) व आरती (18) पुत्री महिपाल रावत का प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन आरती के पिता की गांव में शादी करने की मंशा नहीं थी। जिससे दोनों ने ये कदम उठाया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन प्रथमदृष्टया इसे प्रेम प्रसंग ही माना जा रहा है।
विमलेश व आरती बृहस्पतिवार रात से ही लापता थे। उन्हें गांव में इधर-उधर खोजने का प्रयास किया गया पर कोई पता नहीं चला।
सुबह करीब 8:30 बजे गांव के लोगों के द्वारा सूचना मिली कि रामचरण यादव की बाग में शव फंदे से लटके हुए हैं। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।