फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कच्चे केले लौटाने के विवाद में दंपती को पीटा, बच्ची सड़क पर फेंकी

Tue, 08 Sep 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। फैजुल्लागंज में जगलाल पेट्रोल पंप के पास चार सितंबर को कच्चे केले वापस करने के विवाद में दुकानदार ने तीन साथियों के साथ दंपती को पीट दिया। आरोपियों पर उनकी ढाई साल की बेटी को सड़क पर फेंकने का भी आरोप है। मड़ियांव पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

फैजुल्लागंज के तिरंगा चौराहा निवासी अर्चना सिंह के मुताबिक, रात करीब 11 बजे वह पति संदीप कुमार सिंह और बेटी रूही के साथ वहां से गुजर रही थीं। संदीप ने महेश से केले खरीदे थे, जो कच्चे निकले। रुपये वापस मांगने पर महेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने तीन साथियों के साथ उनकी व पति की पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान बच्ची को उनसे छीनकर सड़क पर फेंक दिया गया। इससे बच्ची के पैर में चोट आई। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें