फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जीवाड़ा कर जावित्री इंस्टीट्यूट के खाते से 50 लाख निकालने के आरोपी दंपती गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई इलाका स्थित जावित्री इंस्टीट्यूट के बैंक खाते से 50 लाख रुपये निकालने के आरोपी दंपती को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में इंस्टिट्यूट के एमडी ईश त्यागी ने चार जून को पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रायबरेली के ऊंचाहार निवासी विजय सिंह और उसकी पत्नी नेहा सिंह हैं। मामले में आरोपियों का एक साथी भागा चल रहा है। आरोपियों के पास 10 बैंकों की पासबुक, सात बैंकों की चेक बुक, छह डेबिट कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ रायबरेली में ठगी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें