फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीएयू में स्नातक पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
बीबीएयू
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई तक ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। नए सत्र की प्रथम वर्ष की कक्षाएं 10 सितंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण की मेरिट सूची 12 अगस्त तक जारी की जाएगी। इसके बाद 13 अगस्त को दस्तावेजों के सत्यापन और शुल्क जमा करने के लिए चालान जारी होंगे। अभ्यर्थियों को 17 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कर अस्थायी प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 अगस्त को रिक्त सीटों की जानकारी जारी की जाएगी।

दूसरे चरण की मेरिट सूची 19 अगस्त तक प्रकाशित होगी। 20 अगस्त को दस्तावेजों के सत्यापन और शुल्क जमा करने के लिए चालान जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को 24 अगस्त तक शुल्क जमा कर प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। इसके बाद 25 अगस्त को रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


रिक्त सीटों पर सीयूईटी अभ्यर्थियों के लिए पहले स्पॉट काउंसिलिंग
रिक्त सीटों पर केवल सीयूईटी अभ्यर्थियों के लिए पहली स्पॉट काउंसिलिंग 27 और 28 अगस्त को होगी। प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त निर्धारित की गई है। इसी दिन रिक्त सीटों की अद्यतन स्थिति भी जारी की जाएगी। इसके बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए सीयूईटी और गैर-सीयूईटी अभ्यर्थियों का पंजीकरण एक से सात सितंबर तक होगा। दूसरी स्पॉट काउंसिलिंग आठ सितंबर को आयोजित की जाएगी। नौ सितंबर को प्रवेश शुल्क जमा करने और मूल दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके अगले दिन यानी 10 सितंबर से प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें