फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 जून से शुरू होगी एसईई काउंसलिंग, ऐसे पूरी करें प्रोसेस

Thu, 15 Jun 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के तहत प्रदेश के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग 19 जून  से शुरू होगी। एकेटीयू द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया 15 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन


यह पांच चरणों में होगी। इसके बाद सरकारी कॉलेजों की बची हुई सीटों के लिए स्पॉट काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि काउंसलिंग ऑनलाइन वेबसाइट upsee.nic.in पर होगी।

पहले दिन से प्रवेश परीक्षा में क्वालीफाई कोई भी अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हो सकता है, लेकिन उसे सीट मेरिट के आधार पर ही अलॉट होगी। अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन के बाद ही डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। इसके बाद चॉइस फिलिंग का मौका मिलेगा।

ऐसे करें प्रक्रिया पूरी

demo pic - फोटो : अमर उजाला
प्रवेश समन्वयक प्रो. कुलदीप सहाय ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपने पूर्व में जारी आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करें। इसके बाद चेंज पासवर्ड का ऑप्शन आएगा। अपना पासवर्ड जरूर बदल लें।

इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और निर्धारित शुल्क जमा करें। फिर डॉक्यूमेंट अपलोड करें। विवि द्वारा घोषित तिथि पर चॉइस फिलिंग करें। यही प्रक्रिया हर राउंड के लिए विद्यार्थियों को अपनानी होगी।

वेबसाइट पर हर अद्यतन जानकारी
प्रो. सहाय ने बताया कि काउंसलिंग में शामिल हो रहे अभ्यर्थी व अभिभावक वेबसाइट upsee.nic.in को जरूर देखते रहें। किसी भी तरह की अद्यतन जानकारी इसी के माध्यम से दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन के बाद सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों को 20 हजार और एससी-एसटी  को 12 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। वह डेबिट, क्रेडिट कार्ड व इंटरनेट बैंकिंग से पेमेंट कर सकेंगे।

काउंसलिंग की तिथियां

पहला राउंड
19 से 24 जून - रजिस्ट्रेशन, पेमेंट, डॉक्यूमेंट अपलोड
20 से 25 जून -  डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन विवि द्वारा
20 से 26 जून - ऑनलाइन चॉइस फिलिंग छात्रों द्वारा
20 से 26 जून - पहले चरण के लिए चॉइस लॉकिंग
29 जून - सीट अलॉटमेंट की घोषणा विवि द्वारा वेबसाइट पर
29 जून से 2 जुलाई - ऑनलाइन विलिंगनेश

दूसरा राउंड
03 से 05 जुलाई - रजिस्ट्रेशन, पेमेंट, डॉक्यूमेंट अपलोड
03 से 06 जुलाई - डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन विवि द्वारा
03 से 06 जुलाई - ऑनलाइन चॉइस फिलिंग छात्रों द्वारा
03 से 07 जुलाई - दूसरे चरण के लिए चॉइस लॉकिंग
09 जुलाई - सीट अलॉटमेंट की घोषणा विवि द्वारा वेबसाइट पर
09 से 10 जुलाई - ऑनलाइन विलिंगनेस

तीसरा राउंड
11 से 13 जुलाई -  रजिस्ट्रेशन, पेमेंट, डाम्क्यूमेंट अपलोड
11 से 14 जुलाई -  डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन विवि द्वारा
11 से 15 जुलाई - ऑनलाइन चॉइस फिलिंग छात्रों द्वारा
11 से 15 जुलाई - तीसरे चरण के लिए चॉइस लॉकिंग
16 जुलाई - सीट अलॉटमेंट की घोषणा विवि द्वारा वेबसाइट पर
16 से 17 जुलाई -  ऑनलाइन विलिंगनेस
विज्ञापन

चौथा राउंड की तारीखें

19 से 21 जुलाई -  रजिस्ट्रेशन, पेमेंट, डाक्यूमेंट अपलोड
19 से 22 जुलाई -  डाक्यूमेंट वरिफिकेशन विवि द्वारा
19 से 23 जुलाई - ऑनलाइन चॉइस फिलिंग छात्रों द्वारा
19 से 23 जुलाई -  चौथे चरण के लिए चॉइस लॉकिंग
24 जुलाई - सीट अलॉटमेंट की घोषणा विवि द्वारा वेबसाइट पर
24 से 25 जुलाई -  ऑनलाइन विलिंगनस

पांचवां राउंड
31 जुलाई - रजिस्ट्रेशन, पेमेंट, डाम्क्यूमेंट अपलोड और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन विवि द्वारा
31 जुलाई से 01 अगस्त - ऑनलाइन चॉइस फिलिंग छात्रों द्वारा
02 अगस्त - सीट अलॉटमेंट की घोषणा विवि द्वारा वेबसाइट पर
02 से 03 अगस्त - ऑनलाइन विलिंगनेस
02 से 05 अगस्त - संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें