फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Polytechnic: पॉलीटेक्निक संस्थाओं में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू, 24 सितंबर से प्रारंभ होंगी कक्षाएं

Wed, 07 Sep 2022 01:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हो गई है। प्रथम चरण के लिए पंजीकरण सात से नौ सितंबर तक होंगे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए बुधवार से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो गई है। 23 सितंबर तक चलने वाली काउंसलिंग तीन चरणों में होगी। 24 सितंबर से नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन


संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव राम रतन ने बताया कि काउंसलिंग से संबंधित ज्यादा जानकारी परिषद की वेबसाइट  jeecup.admissions.nic से प्राप्त की जा सकती है। प्रथम चरण के लिए पंजीकरण सात से नौ सितंबर तक होंगे। इसी दौरान छात्र सीट भी लॉक कर सकेंगे।

प्रथम चरण का सीट अलॉटमेंट परिणाम 10 सितंबर को जारी किया जाएगा। 11 से 13 सितंबर तक प्रथम चरण के छात्र तीन हजार रुपये सिक्योरिटी मनी जमा कर सीट को फ्लोट कर सकेंगे। भरी गई सीटों में कोई सुधार व परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के लिए प्रदेश में 60 राजकीय व अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थानों में सहायता केंद्र बनाया गया है। समस्या होने पर छात्र यहां संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वे jeecuphelp@gmail.com पर भी समस्या भेज सकते हैं। परिषद में स्थापित कॉल सेंटर के नंबर 0522- 2630667, 2630106 और 2630695 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें