फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अकाउंटेंट के खिलाफ सभासदों ने उठाई आवाज

Thu, 30 Apr 2026 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर पंचायत खिरौनी शुचितागंज के सभासदों ने शुक्रवार को लेखाकार कुलदीप नारायण के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर राम सुमेर भारती का घेराव किया। लेखाकार पर कार्यालय की गोपनीयता भंग करने और ठेकेदारों से भ्रष्टाचार का आरोप है। इससे नगर पंचायत में घंटेभर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन




15 वार्ड वाले नगर पंचायत में खेमेबाजी चल रही है। प्रधानमंत्री आवास वितरण में अनियमितता की निष्पक्ष जांच की मांग भी की गई। कुछ सभासदों ने अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष पर मिलीभगत का आरोप लगाया। अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर राम सुमेर भारती ने बताया कि लिपिक लेखाकार को हटाने की मांग प्रमुख है। कार्रवाई न होने पर मंगलवार से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव ने लिखित शिकायत मांगी है। जांच के बाद लिपिक लेखाकार के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें