फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पार्षद ममता रावत ने समर्थकों संग घेरा थाना, बोलीं- गाली देने वाले विधायक बेदीराम पर दर्ज हो FIR

Sun, 08 Feb 2026 04:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में सपा पार्षद ममता रावत ने समर्थकों संग थाने का घेराव किया। कहा कि गाली देने वाले विधायक बेदीराम पर FIR दर्ज हो। जब तक मुकदमा नहीं होता यहां से नहीं हटेंगे। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
पार्षद ममता रावत ने समर्थकों संग घेरा थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में भरवारा गंगोत्री विहार में नाला विवाद बढ़ता जा रहा है। रविवार को यहां से सपा पार्षद ममता रावत ने स्थानीय लोगों के साथ बीबीडी थाने का घेराव किया। गाली-गलौज करने पर सुभासपा विधायक बेदीराम पर मुकदमा लिखे जाने पर अड़ी रहीं। इस दौरान बीकेडी विधायक योगेश शुक्ला से फोन पर बात का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें आर-पार की लड़ाई की चेतावनी देते सुना जा सकता है। 

विज्ञापन


सपा पार्षद ममता रावत का कहना है कि स्थानीय लोगों की डिमांड पर वह नाला बनाने की पैरवी कर रही हैं। वहीं पर सुभासपा विधायक बेदीराम का घर है। उन्होंने नाला की जगह को अपने घर की बाउंड्रीवाल के अंदर कर लिया है। विधायक और उनके बेटे ने पार्षद, लेखपाल और नाला बनाने पहुंची टीम के साथ गाली-गलौज किया है।   

मामले को लेकर ममता रावत ने बीकेडी विधायक योगेश शुक्ला से फोन पर बात की। कहा कि विधायक बेदीराम ने नाला की जमीन को अपने घर के अंदर ले लिया है। इस पर भी हम लोग कुछ नहीं बोले। हम लोग चक मार्ग में अंडर ग्राउंड नाला बनवाने पर तैयार हो गए। जब काम करने के लिए टीम पहुंची तो विधायक के बेटे ने जेसीबी की चाबी निकाल ली। टीम के साथ गाली गलौज किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके बाद हम लोग बीबीडी थाने पहुंचे। वहां से जेसीबी की चाबी दिलवाई। इसके बाद विधायक ने हमें और लेखपाल को गाली दी। अब वह लोग विधायक और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े हैं। इसको लेकर पार्षद ने समर्थकों संग बीबीडी थाने का घेराव किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें