फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सफाई जांचने नाले में उतर गए पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नाला सफाई न होने से नाराज मनकामेश्वर वार्ड के भाजपा पार्षद रंजीत सिंह शुक्रवार को कुतुबपुर राजीव गांधी नगर के नाले में उतर गए। बांस लेकर सफाई की जांच भी की।
विज्ञापन


इसमें पाया कि नाले में सिल्ट जमा और कचरा भरा है। सिर्फ ऊपर से पन्नी और कचरा हटाया गया। वह एक घंटे तक नाले में रहे और सफाई करवाई। कहा, तीन दिन बाद फिर नाले में उतरकर सफाई की जांच करेंगे।



पार्षद ने कहा, नाला सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। अधिकारी इसकी जांच के लिए मौके पर नहीं जाते हैं। हर साल सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। कहा जाता है कि कि सफाई की देखरेख ड्रोन से की जाएगी, पर यह कहीं दिखाई नहीं देता है। महापौर से मांग की गई कि नालों की सफाई की जांच के लिए एक टीम बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें