फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम से नाराज पार्षद सफाई के लिए उतर गए नाले में

विज्ञापन
नाले की सफाई करते पार्षद।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम की ढिलाई के कारण नाले की सफाई न होने से नाराज अलीगंज वार्ड के पार्षद पृथ्वी गुप्ता मंगलवार को खुद नाले में सफाई के लिए उतर गए। इसके बाद नगर निगम की टीम पहुंची और नाले से अतिक्रमण हटाकर सफाई शुरू कराई।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि पुरनिया चौराहे के पास आंचलिक विज्ञान केंद्र की तरफ चौराहे तक नाले पर अतिक्रमण है। नर्सरी, ठेले-खोमचे और गमले व खिलौने बेचने वाले दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है, जिसके कारण नाले की सफाई ही नहीं हो पा रही थी। निगम कर्मचारियों को कब्जे हटाकर सफाई करनी चाहिए थी, मगर नहीं की। अब बारिश शुरू होने वाली है, ऐसे में जलभराव होगा। निगम की लापरवाही देख उन्होंने खुद ही सुबह आठ बजे नाला सफाई शुरू कर दी। अतिक्रमण हटाने वाली टीम को बुलाया तो वह तीन घंटे के बाद आई। जानकारी के बाद सफाई निरीक्षक भी टीम के साथ पहुंचीं और सफाई शुरू कराई। जोनल अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कब्जे हटवाने के साथ ही 9000 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
यहां भी हटाया गया अतिक्रमण
नगर निगम जोन एक की टीम ने अमीनाबाद हनुमान मंदिर पार्क से अवैध कब्जे हटाए और एक ट्रक सामान भी जब्त किया। इसके अलावा स्वास्थ्य भवन तिराहे से डीएम ऑफिस तक अभियान चलाया गया। जोन छह की टीम ने पुराना हैदरगंज से बाजारखाला तक 50 से अधिक कब्जे हटाए। इस दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें