फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नाला बनवाने के लिए पार्षद की अगुवाई में लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। केसरीखेड़ा वार्ड की खुशी विहार कॉलोनी और संगम विहार कॉलोनी में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में हर साल लोगों का बारिश में जलभराव का सामना करना पड़ता है। नगर निगम से नाला निर्माण की कई साल से मांग किए जाने के बाद मंजूरी न मिलने से नाराज लोगों ने सोमवार को पार्षद की अगुवाई में इलाके में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पार्षद देवेंद्र सिंह जीतू ने बताया कि दोनों कॉलोनियों में जल निकासी की समस्या है। इसे दूर करने के लिए करीब एक किलोमीटर लंबा नाला बनाने की जरूरत है। इसको लेकर सदन और कार्यकारिणी में मामला उठाया गया। दो बार प्रस्ताव अवस्थापना-15वें वित्त की सूची में भेजा गया, मगर फाइनल सूची में कट गया। ऐसे में यह काम नहीं हो पा रहा है। इससे इलाके के लोग परेशान हैं। सोमवार को उनके साथ संगम विहार काॅलोनी में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें