फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परिषदीय स्कूल खुले, पहले दिन अव्यवस्थाओं ने लगाई पूरी हाजिरी

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बल्दी खेड़ा नगर क्षेत्र जोन-1 में अध्यापकों के साथ खुशी मनाते बच्चे। स्रोत ः
विज्ञापन
लखनऊ। गर्मी की छुट्टियों के बाद बृहस्पतिवार को राजधानी के परिषदीय विद्यालयों में नया सत्र शुरू हुआ। पहले ही दिन कई अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिससे बच्चों और शिक्षकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

कुल उपस्थिति करीब 40 फीसदी ही रही, जिसका एक कारण भीषण गर्मी भी थी। कक्षा एक, दो और पांच की किताबें कई विद्यालयों में नहीं पहुंचीं थीं। पेयजल संकट और बंदरों का आतंक भी प्रमुख समस्याएं रहीं। काकोरी के प्राथमिक विद्यालय टाउन एरिया में 98 में से केवल 15 बच्चे उपस्थित थे। प्रधानाचार्य उम्मे कुलसूम ने यह जानकारी दी। प्राथमिक विद्यालय काकोरी (द्वितीय) अंग्रेजी माध्यम में 112 में से 38 बच्चे पहुंचे। प्रधानाध्यापिका हूर जहां ने बताया कि गर्मी के कारण आठ बच्चों को जल्दी छुट्टी देनी पड़ी। नगर पंचायत काकोरी के अध्यक्ष रोहित साहू ने पेयजल और बंदरों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने कहा कि किताबें सभी जगह पहुंचीं हैं और नामांकन बढ़ने पर अतिरिक्त उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्राथमिक विद्यालय बल्दी खेड़ा नगर क्षेत्र जोन-1 में अध्यापकों के साथ खुशी मनाते बच्चे। स्रोत ः

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें