फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप कांड: लखनऊ में सिपाही आलोक सिंह की कोठी सहित ईडी की ठिकानों पर छापेमारी, इन शहरों में बोला धावा

Fri, 12 Dec 2025 11:39 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने कफ सिरप सिंडिकेट के 25 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह से ही छापेमारी शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
कफ सिरप कांड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कफ सिरप कांड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने शुक्रवार सुबह से ही सिंडिकेट के 25 ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। ईडी की टीमों ने लखनऊ, वाराणसी, अहमदाबाद, जौनपुर, सहारनपुर और रांची के ठिकानों पर छापेमारी की है। वहीं, लखनऊ में आरोपी आलोक सिंह के ठिकानों पर भी छापा मारा।

विज्ञापन


इसके पहले, कफ सिरप मामले में लखनऊ में कोडीन युक्त सिरप, टेबलेट, कैप्सूल और इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले में 11 अक्तूबर को गिरफ्तार हुए कृष्णानगर के स्नेहनगर निवासी दीपक मानवानी के दो साथियों सूरज मिश्र और प्रीतम सिंह को कृष्णानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपियों का एक साथी आरुष सक्सेना अभी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी है।

ये भी पढ़ें - रामगोपाल हत्याकांड: प्रतीक्षा, प्रायश्चित... फांसी और उम्रकैद, फैसला सुनते ही पीड़ित परिवार के टपके आंसू; कहे ये शब्द
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कौन बनेगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष? 14 दिसंबर को नाम होगा फाइनल; जानें किसकी चर्चा ज्यादा
विज्ञापन


भारी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप भारी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप हुए थे बरामद
एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि 11 अक्तूबर को औषधि विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने स्नेहनगर निवासी दीपक मानवानी के मकान पर छापा डालते हुए भारी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप, टेबलेट, कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद किया था। आरोपी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज की थी। पूछताछ में दीपक ने खुलासा किया था कि वह उक्त दवा सूरज और प्रीतम से खरीदकर नशेड़ियों को बेचता था। आरोपी सूरज व प्रीतम को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस टीम दोनों की तलाश में लगी थीं।

बृहस्पतिवार को कृष्णानगर पुलिस ने बैकुंठ धाम वीआईपी रोड से मड़ियांव फैजुल्लागंज निवासी सूरज मिश्र और महानगर के बादशाहनगर निवासी प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी सूरज मूल रूप से सीतापुर के अटरिया सदनपुर का रहने वाला है और उसकी न्यू मंगलम आयुर्वेदिक नाम से दवा की एजेंसी है। आरोपी प्रीतम मूल रूप से बहराइच के बाडी राजा का निवासी है। वह फैमिली रेस्टोरेंट पुरनिया में काम करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें