फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप : एबॉट कंपनी पर कफ सिरप का उत्पादन बंद करने से गहरा रहा शक, सवालों का नहीं दे सकी जवाब

Fri, 12 Dec 2025 09:53 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

नशीले कफ सिरप सिंडिकेट की जांच में एबॉट कंपनी पर शक बढ़ गया है क्योंकि उसने अचानक फेंसेडिल सिरप का उत्पादन बंद कर दिया और बचा माल संदिग्ध फर्मों को भेजा।
विज्ञापन
कफ सिरफ कांड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशीले कफ सिरप सिंडिकेट की जांच में फेंसेडिल सिरप बनाने वाली मल्टीनेशनल कंपनी एबॉट पर एजेंसियों का शक गहराता जा रहा है। कंपनी द्वारा बीते वर्ष दिसंबर माह में अचानक फेंसेडिल सिरप का उत्पादन बंद करने की वजहों का पता लगाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो कोडीनयुक्त कफ सिरप के उत्पादन और बिक्री पर लगे तमाम प्रतिबंधों के बावजूद कंपनी इसका धड़ल्ले से उत्पादन करने के साथ संदिग्ध फर्मों को बेच रही थी।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक कोडीनयुक्त कफ सिरप देश भर में 20 से ज्यादा फार्मास्युटिकल्स कंपनी द्वारा बनाया जाता है, लेकिन बीते कुछ वर्षों के दौरान अधिकतर विवाद फेंसेडिल कफ सिरप को लेकर सामने आए हैं। इस सिरप को कई बार तस्करी की कोशिश करने के दौरान एसटीएफ, एफएसडीए, नारकोटिक्स आदि एजेंसियों द्वारा पकड़ा भी गया, हालांकि इसके बावजूद कंपनी ने सावधानी नहीं बरती। 

इतना ही नहीं, उत्पादन बंद करने से पहले उसने विभोर राणा, विशाल सिंह, अभिषेक शर्मा की फर्मों में बचा हुआ करीब 100 करोड़ रुपये का सिरप वापस मंगाकर शुभम जायसवाल की रांची स्थित शैली ट्रेडर्स को बेच दिया था, जिसे बाद में बांग्लादेश भेजा गया।
विज्ञापन


इस मामले में गिरफ्तार हो चुके कई आरोपियों ने फेंसेडिल कफ सिरप की तस्करी में एबॉट कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत को भी स्वीकारा है। एसटीएफ ने कंपनी को नोटिस देकर तमाम सवाल पूछे हैं, जिनका पूरा जवाब अभी नहीं मिला है। जल्द ईडी भी कंपनी पर अपना शिकंजा कसने की तैयारी में है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें