सांसद सोनिया गांधी की निधि में करीब नौ लाख रुपये का घपला पकड़ में आया है। जांच में पाया गया कि बंद स्कूलों में कक्षा कक्ष का अधूरा निर्माण करा दिया गया।
मामले पकड़ में आने के डीएम ने दोनों स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस जारी करके सांसद निधि की राशि को जमा करने को कहा है।
वर्ष 2011-12 में सांसद सोनिया गांधी की निधि से सतांव के आशा विद्यापीठ पब्लिक स्कूल गणेशगंज टिकरा बाजार को कक्षा कक्ष निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे।
स्कूल को कक्षा कक्ष निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में सवा लाख रुपये 26 मार्च 2011 को दिए गए थे।
दूसरी किस्त का डिमांड करने के बाद सवा लाख रुपये और दे दिए गए थे, लेकिन अब तक छत नहीं पड़ी है।