फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोरोना LIVE: प्रदेश में एक दिन में मिले सर्वाधिक 630 मरीज, अब तक 15,785 संक्रमित

Fri, 19 Jun 2020 12:43 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना से संक्रमित 630 नए मरीज मिले हैं। यह अब तक एक दिन में मिले सर्वाधिक मरीज हैं। बृहस्पतिवार को एक दिन में अधिकतम मरीज मिलने के साथ ही सर्वाधिक 399 मरीजों के डिस्चार्ज होने का भी रिकॉर्ड बना। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 15,785 तक पहुंच गया है। यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना से संबंधित हर अपडेट-
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में मिले 630 नए मरीज, एक दिन में सर्वाधिक

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना से संक्रमित 630 नए मरीज मिले हैं। यह अब तक एक दिन में मिले सर्वाधिक मरीज हैं। बृहस्पतिवार को एक दिन में अधिकतम मरीज मिलने के साथ ही सर्वाधिक 399 मरीजों के डिस्चार्ज होने का भी रिकॉर्ड बना। अब प्रदेश में एक्टिव केस 5659 हैं, जबकि 9638 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश में बृहस्पतिवार को 23 मरीजों की मौत भी रिपोर्ट की गई है। अब तक 488 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 15,785 तक पहुंच गया है।  

औरैया में पिता-पुत्री समेत तीन में कोरोना
औरैया जिले में गुरुवार शाम आई रिपोर्ट में पिता-पुत्री समेत तीन और लोग संक्रमित निकल आए हैं। ये सभी लोग दिल्ली से आए थे। वर्तमान में कुल 23 हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 77 हो गई है। इनमें से 31 एक्टिव केस हैं। 44 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इनमें से प्रवासी 37 लोग हैं। दो की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


आगरा के दो संक्रमितों ने सैफई में तोड़ा दम, नौ नए मरीज मिले
आगरा के दो और कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। दोनों का इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। गुरुवार को दोनों की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या 72 हो गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उधर, नौ नए मरीज भी मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 1116 हो गई है। 16 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब तक 908 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

मथुरा में नौ नए संक्रमित मिले
मथुरा में गुरुवार की शाम नौ लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 217 हो गई है।

चित्रकूट में कोरोना के 11 मरीज और बढ़े
यूपी के चित्रकूट जिले में गुरुवार को कोरोना के 11 और मरीज बढ़ गए हैं। संक्रमित राजापुर, चांदी, भारतपुर, इटखरी क्षेत्र के निवासी हैं। सभी संक्रमित प्रवासी कामगार हैं जो बाहर से आये थे। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि चित्रकूट जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 88 हो गई है। जिसमें प्रवासी कामगार की संख्या 74 है।

फिरोजाबाद में गुरुवार को कुल 14 कोरोना संक्रमित मिले 
फिरोजाबाद जिले में गुरुवार को जल निगम के जेई, रेलवे के टीटीई सहित कुल 14 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 439 हो गई है। जबकि अब तक 20 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

बस्ती जिले में गुरुवार को नौ नए कोरोना पॉजिटिव मिले
बस्ती जिले में गुरुवार को नौ नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन नए मरीजों को लेकर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 306 हो गई है जबकि एक्टिव केस 91 हो गए हैं। यहां 203 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 12 की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

मुजफ्फरनगर में 18 नए कोरोना संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर में 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 217 कोरोना केस मिल चुके हैं, जिनमें से एक्टिव केस 102 हो गए हैं।
 
बागपत में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

थाने में मुंशी और स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बागपत जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढक़र 177 पर पहुंच गई है। चांदीनगर थाने का मुंशी कोरोना संक्रमित मिला। इससे पहले इसी थाने का एसआई पॉजिटिव मिल चुका है। 

शामली जिले में पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले
शामली जिले में आज पांच नए पॉजिटिव मिले हैं जबकि बिजनौर में कोई नया मरीज नहीं मिला है। सहारनपुर में 25 कोरोना पॉजिटिव मिले। दो दिन में सहारनपुर में 44 पॉजिटिव केस मिले हैं। मेरठ में आज पांच नए कोरोना संक्रमित मिलना बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मिर्जापुर में एक युवक व युवती कोरोना पॉजिटिव
मिर्जापुर जिले में गुरुवार की देर शाम एक युवक व एक युवती की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। युवक सीखड़ ब्लॉक के बगहा व युवती सिटी ब्लॉक के बीरशाहपुर गांव की निवासी है। युवती नगर के मिशन कंपाउंड में किराए के मकान पर रहती है। जो बीते दिनों नोएडा से लौटी है। युवक दिल्ली से लौटा है। दोनों ने 15 जून को मंडलीय अस्पताल में जांच कराया था। गुरुवार की शाम दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

चंदौली में देर शाम दो और प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव
चंदौली जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले पा रहा है। दिल्ली व मुंबई से आए दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि गुरुवार को हुई। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि इसमें चकिया विकास खंड के पिपरियां गांव में दिल्ली से एक युवक व सकलडीहा विकास खंड के रेवसां गांव में मुंबई से आया एक युवक शामिल है।

वाराणसी में बुधवार को कोरोना से दो की मौत, नौ नए संक्रमित
वाराणसी में आज कोरोना से दो की मौत के बाद नौ और मिले संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 304 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।

मुरादाबाद मंडल में 57 नए कोरोना संक्रमित मिले
मुरादाबाद और आसपास के जिलों में में बृहस्पतिवार को 57 कोरोना संक्रमित मिले। यह एक दिन में संक्रमित लोगों की रिकार्ड संख्या है। मुरादाबाद में 19 , संभल में 16,  अमरोहा में 12 और रामपुर में 10 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

बरेली में चार प्रवासी समेत पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि 
लखनऊ केजीएमयू भेजे गए सैंपल में गुरुवार की शाम 70 सैम्पल की रिपोर्ट मिली। इसमें पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। चार लोग प्रवासी हैं और एक व्यक्ति पूर्व में संक्रमित रहे युवक का परिजन है। एसीएमओ डॉ रंजन गौतम ने बताया कि दिल्ली से बरेली बस से चार प्रवासी वापस आए थे। इसमें से दो फतेहगंज पश्चिमी प्नडेरा के रहने वाले हैं। एक व्यक्ति नंदी हाइट सूर्या बैंकट हॉल के पास का रहने वाला है। एक युवक फतेहगंज पश्चिमी का रहने वाला है। इसके अलावा कारपोरेट लैब से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें से एक फरीदाबाद और दूसरा दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। वही, एक व्यक्ति शहर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पहले से ही आइसोलेट है। बताया कि कारपोरेट लैब से मिले संक्रमितों की क्रॉस टेस्ट कराए जाएंगे।

कानपुर में कोरोना से तीन की मौत 
कानपुर में कोरोना का कहर चरम पर है। गुरुवार को कोरोना से कानपुर में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मेस्टन रोड निवासी 30 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरुष व गोविंद नगर निवासी 32 वर्षीय महिला शामिल है। कानपुर में कोरोना से अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। कानपुर में अब तक संक्रमितों की संख्या 831 हो गई है। कुल एक्टिव केस अब 323 हैं।

राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 630 मामले आए सामने
उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 630 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस बीमारी से करीब 500 लोगों की मौत हो चुकी है। 

हापुड़ जिले में 57 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
हापुड़ जिले में 57 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से जिले में हड़कंप मच गया है। इनमें हापुड़ के कोटला मेवातियान में 19, असोड़ा में 1, पिलखुआ आर्य नगर के 23 मरीज शामिल हैं। अधिकतर लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से बीमार हुए हैं।

सहारनपुर में 25 और लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि 
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में बृस्पतिवार को 25 और नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने पुष्टि की है। जिले में अब तक 330 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 254 मरीज ठीक हो चुके हैं। उधर, बागपत में थाने के मुंशी और स्वास्थ्यकर्मी समेत छह लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। जनपद में अब तक कोरोना के 177 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 77 मरीज ठीक हो गए हैं। अब वर्तमान में 98 केस सक्रिय है।

संतकबीर नगर में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव
संतकबीरनगर में गुरुवार को आई रिपोर्ट में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले है। अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि अब तक 166 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 34 लोग एक्टिव है। जबकि 132 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में आठ जगह हॉटस्पॉट बना हुआ है।

कानपुर: उन्नाव में कोरोना के 9 मरीज और बढ़े
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को उन्नाव जिले में कोरोना के 9 मरीज और बढ़ गए हैं। इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 66 हैं। तीन मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 47 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में 60 प्रवासी हैं।

जालौन में कोरोना के तीन मरीज और बढ़े
यूपी के जालौन जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में दो मरीज उरई व एक कोंच निवासी है। तीन और पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जालौन में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 123 पहुंच गई। जिसमें से 48 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 69 हैं। जबकि छह संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

मैनपुरी में कोरोना संक्रमण के 14 नए केस आए सामने
मैनपुरी में कोरोना संक्रमण रुक नहीं रहा है। बड़ी संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं। गुरुवार को 14 नए केस मिले, इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है। जिले में 80 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, वहीं 86 का उपचार चल रहा है। अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

इटावा में गुरुवार को 16 नए कोरोना संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश के इटावा में गुरुवार शाम को आई रिपोर्ट में 16 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें से एक कोरोना संक्रमित की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत के बाद आई जांच रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया।

देवरिया में छह नए मरीज
देवरिया जिले में छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को सेंट्रल एकेडमी कोविड 19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 157 पहुंच गई है।

फिरोजाबाद में पांच नए मरीज
गुरुवार सुबह फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण के पांच नए केस और मिले। जनपद में अब कुल मरीजों की संख्या 430 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण से अब तक जनपद में 20 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कन्नौज में मिले 11 नए संक्रमित
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में गुरुवार को आई रिपोर्ट में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में एक जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स भी शामिल है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 171 पर पहुंच गया है। उपचार के बाद 94 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 76 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। कोरोना से जिले में एक श्रमिक की मौत हो चुकी है।

मुरादाबाद में 16 नए कोरोना पॉजिटिव
गुरुवार को केजीएमयू से 206 सैंपल की रिपोर्ट जारी हुई है। इनमें 16 पॉजिटिव, 187 निगेटिव और 3 प्रतीक्षारत सैंपल हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 347 पहुंच गई है।

बांदा और हरदोई में एक-एक मरीज
बांदा में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है। हरदोई में भी एक और युवक  कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक हरियाणा के फरीदाबाद से परिवार के साथ 16 जून को लौटा था। इसके बाद हरदोई में संक्रमितों की संख्या 168 हो गई है।

मऊ में तीन नए मामले
मऊ जिले में बुधवार देर शाम तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में से दो एक ही गांव के हैं जो मुंबई से लौटे हैं, जबकि एक मरीज नगर के छोटी महरानिया में मिला है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जिलें में कोरोना मरीजों की संख्या अब 65 हो गई है। इसमें आठ मरीज सक्रिय हैं, जबकि एक मरीज की रिपोर्ट आने से पहले ही मौत हो चुकी है।

यूपी में प्रतिदिन हो रहे 18,000 कोरोना टेस्ट: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना वायरस के हालात के बारे में कहा कि अब तक राज्य में कोरोना वायरस की जांच के लिए पांच लाख से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। प्रतिदिन लगभग 18,000 टेस्ट किए जा रहे हैं। 20 जून तक इसे बढ़ाकर 20,000 किए जाने का लक्ष्य है। इस समय प्रदेश में 503 कोविड अस्पताल क्रियाशील हैं। इनमें कुल 1,01,236 बेड उपलब्ध हैं।



मेरठ में एक और मरीज
मेरठ में सरधना क्षेत्र के मोहल्ला कमरा नवाबान में गुरुवार को एक पॉजिटिव मरीज मिला। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। यह युवक बिनौली सीएचसी में कार्यरत है। जनपद में अब तक 729 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 443 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 55 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।

मथुरा में कुल 208 पॉजिटिव
मथुरा जनपद में बुधवार देर रात आई रिपोर्ट के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 208 पहुंच गई है। जनपद में एक्टिव केस 117 हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद देर रात अस्पताल के 18 लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई थी।

फिरोजाबाद में दो नए मरीज
फिरोजाबाद में  बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में दो और पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जिले में अब तक 425 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, वहीं 20 की मौत हो चुकी है। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बस्ती में 15 नए कोरोना पॉजिटिव
बस्ती जिले में बुधवार की देर रात आई रिपोर्ट में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 299 पहुंच गई है। जिसमें से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 203 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। फिलहाल एक्टिव केस 84 हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें