CoronaVirus Latest Updates In Hindi: लखनऊ के बड़े चिकित्सालयों में ओपीडी का समय कम कर दिया गया है। ऐसे में जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक सीएचसी-पीएचसी व अर्बन स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज कराएं। घर के पास रहने वाले डॉक्टर से भी प्राथमिक उपचार करा सकते हैं। अगर वे हायर सेंटर जाने की सलाह देते हैं तभी निकलें।
एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि बड़े अस्पतालों में भीड़ ज्यादा रहती है, इसलिए छोटे अस्पतालों से काम चलाया जा सकता है। सीएमओ नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सभी सीएचसी पर 24 घंटे चिकित्सा सुविधा है, वहां इलाज करा सकते हैं।
भीड़ रोकना जरूरी: लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने कहा कि अस्पताल आने वाले 50 फीसदी से ज्यादा मरीज ऐसे होते हैं जो पीएचसी-सीएचसी पर नियंत्रित किए जा सकते हैं। मरीजों को बड़े संस्थान तक पहुंचने में लंबी यात्रा करनी पड़ती है। इस दौरान उनके संक्रमित होने का डर रहता है। ऐसे में सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द में आस-पास के अस्पतालों से दवाई ली जा सकती हैं।