फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोरोना LIVE: प्रदेश में 585 नए कोविड मरीज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 24 हजार के पार

Thu, 02 Jul 2020 12:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में बुधवार को 585 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6709 हो गई है। इसके अलावा 16,629 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना पॉजिटिव मृतकों की संख्या भी बढ़कर 712 हो गई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 24,056 हो गया है। यहां पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में 585 नए कोविड पॉजिटिव, 546 डिस्चार्ज

विज्ञापन

यूपी में बुधवार को 585 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6709 हो गई है। इसके अलावा 16,629 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना पॉजिटिव मृतकों की संख्या भी बढ़कर 712 हो गई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 24,056 हो गया है। 

कानपुर में कोरोना से एक और मौत, 12 मरीज और बढ़े
कानपुर में कोरोना से बुधवार को एक और मरीज की मौत हो गई। किदवई नगर निवासी इस रोगी का इलाज गंभीर हालत में हैलट में चल रहा था। साथ ही 12 नए संक्रमित भी मिले हैं। संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या 53 हो गई है। शहर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1190 हो गया है। इनमें से 883 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 255 हैं। नए संक्रमितों की जांच रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है।
विज्ञापन


आगरा में दो संक्रमितों की मौत, 14 नए मरीज मिले
छत्ता बाजार निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग और सैयां निवासी 35 वर्षीय महिला की संक्रमित होने के बाद बुधवार को मौत हो गई। दो संक्रमितों की मौत से अब आगरा में मृतक संख्या 88 हो गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया दोनों मृतक पहले से असाध्य रोगों से ग्रस्त थे। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार को 14 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1244 पहुंच गया है। 122 मरीजों का उपचार चल रहा है। 10 नए मरीज भी डिस्चार्ज हुए हैं।

बिजनौर में मिले 16 कोरोना संक्रमित
बागपत जनपद में आज 16 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक कुल कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 290 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 79 हैं, वहीं 207 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अब तक चार संक्रमितों की मौत हुई है।

बरेली में मिले दो कोरोना संक्रमित
सुभाष नगर में मिले दो कोरोना पॉजिटिव। दोनों ही अलग-अलग जगह के हैं। एक तिलक कॉलोनी तो दूसरा अवधपुरी कॉलोनी का है। अवधपुरी वाले मुकेश शर्मा पुत्र नयनसुख शर्मा जोकि 10 दिन पहले दिल्ली से आए थे, उनमें कोरोना पाया गया है। दूसरे तिलक कॉलोनी के हैं, उम्र लगभग 72 वर्ष सुशील सक्सेना रिटायर्ड पीडब्ल्यू डी की प्राइवेट लैब से रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

गोरखपुर में मिले 18 कोरोना संक्रमित
गोरखपुर जिले में बुधवार को 18 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 361 हो गई है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि इनमें से छह गगहा, पांच सदर, तीन पिपरौली, दो सरदारनगर, एक खजनी और एक जंगल कौड़िया में संक्रमित पाए गए हैं।

मुजफ्फरनगर जिला कारागार के दो बंदी समेत सात कोरोना संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार को 233 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से दो पॉजिटिव मिले हैं। दोनों जिला कारागार में विचाराधीन बंदी हैं। जो वहां की क्वारंटीन बैरक में मौजूद हैं। उन्हें कॉविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं इनके अलावा जिले में पांच अन्य लोग और संक्रमित मिले हैं। आज 4 मरीज ठीक हुए हैं। अब जिले में एक्टिव के 49 रह गए हैं।

हरदोई में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले
हरदोई जिले में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित मिले लोगों में इंडियन पोस्ट बैंक के सहायक प्रबंधक भी शामिल हैं। इसके साथ ही जनपद में अब तक संक्रमित मिले लोगों की कुल संख्या 234 हो गई है, जबकि एक्टिव केस 49 हैं। 181 लोग संक्रमित पाए जाने के बाद स्वस्थ्य होकर अपने घर को जा चुके हैं। जनपद में अब तक कोरोना से चार मौतें भी हुई हैं।

संतकबीरनगर में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले
बुधवार को आई रिपोर्ट में संतकबीरनगर जिले में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि 445 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वैसे अब तक 238 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने इसकी पुष्टि की है

मेरठ के वरिष्ठ सहायक का बेटा पॉजिटिव

मेरठ जनपद में बुधवार को डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक का बेटा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे अधिकारियों में हड़कंप मचा गया। वहीं वरिष्ठ सहायक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनकी पत्नी का भी सैंपल लिया गया। उधर, बिजनौर जिले में भी 11 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में अब तक 299 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 216 लोग ठीक हो चुके हैं।

कासगंज के कारोबारी की बरेली में मौत
कासगंज जिले में कोरोना का संक्रमण अब जानलेवा बनता जा रहा है। जिले के बाहर इलाज करा रहे सर्राफा कारोबारी की कोरोना संक्रमण के कारण बरेली में मौत हो गई। कारोबारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं पक्की गली इलाके में काफी खलबली है। जिले में इससे पूर्व तीन मौतें कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी हैं। लोगों के बीच मौत की सूचना मिलने से काफी दहशत का माहौल बनने लगा है।

फर्रुखाबाद में कोरोना के दो मरीज और बढ़े
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। फर्रुखाबाद जिले में बुधवार को कोरोना के दो मरीज और बढ़ गए। फर्रुखाबाद जिले में अब कुल 168 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 100 लोग को ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं और 61 लोगों का इलाज चल रहा है।

गाजीपुर में मिले 14 कोरोना मरीज
गाजीपुर जिले में बुधवार को 14 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने इसकी पुष्टि की है। सीएमओ डॉ जीसी मौर्य ने बताया कि अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 346 हो गई है। वहीं, अब तक तीन लोगों की कोराना से मौत हो चुकी है। फिलहाल अब कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या अब 55 हो गई है।

सिद्धार्थनगर में छह कोरोना पॉजिटिव मिले 
सिद्धार्थनगर जिले में बुधवार को छह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 259 हो गई है।

देवरिया में सात कोरोना पॉजिटिव मिले
यूपी में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। देवरिया जिले में बुधवार को सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 226 हो गई है।

उन्नाव में कोरोना के सात मरीज और मिले
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। उन्नाव जिले में बुधवार को कोरोना के सात मरीज और बढ़ गए। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 182 हो गई है। एक्टिव केस 75 हैं। छह मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 102 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में 70 प्रवासी हैं।

मुरादाबाद में महिला समेत तीन लोगों की मौत
मुरादाबाद में मंगलवार देर रात महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें महिला को कोरोना की पुष्टि हुई थी, जबकि बाकी दो लोगों की रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई थी। जांच रिपोर्ट आने से पहले ही दोनों की मौत हो गई।  मुरादाबाद में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 पहुंच गई है। पिछले 48 घंटे में मुरादाबाद में चार कोरोना संक्रमित समेत 6 लोगों की मौत और एक सप्ताह में 12 लोगों ने दम तोड़ दिया है। 
विज्ञापन


यूपी में 672 नए मरीज, 25 की मौत
यूपी में मंगलवार को 672 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए थे, जबकि 25 की मौत हो गई थी। मंगलवार तक प्रदेश में 6711 एक्टिव कोरोना मरीज थे। 16084 को डिस्चार्ज किया जा चुका था। 697 मरीजों की मौत हो चुकी थी। कुल संक्रमितों की संख्या 23,492 हो गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें