10:07 AM, 06-Apr-2020
Coronavirus in UP Live Updates: प्रदेश में सोमवार को 36 नए मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 319, एक भी केस रहने तक नहीं हटेगा लॉकडाउन
यूपी में सोमवार को 36 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 319 हो गई है। इनमें 30 तब्लीगी जमात के हैं। 15 अप्रैल से लॉकडाउन हटने के कयासों को विराम लगाते हुए यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि राज्य में जब तक एक भी केस है लॉकडाउन जारी रहेगा।
उधर, प्रदेश में तब्लीगी जमात के अब तक 164 लोग सामने आ चुके हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि अभी तक तब्लीगी जमात के 1600 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है।
अब तक : आगरा में 53, लखनऊ में 17, गाजियाबाद में 23, नोएडा में 58, लखीमपुर खीरी में चार, कानपुर नगर में सात, पीलीभीत में दो, मथुरा में दो, बदायूं में एक, मुरादाबाद में एक, शामली में नौ, वाराणसी में सात, जौनपुर में तीन, बागपत में दो, मेरठ में 38, बरेली में छह, बुलंदशहर में तीन, बस्ती में छह, हापुड़ में तीन, गाजीपुर में पांच, आजमगढ़ में तीन, फिरोजाबाद में चार, हरदाई में एक, प्रतापगढ़ में तीन, सहारनपुर में 13, शाहजहांपुर में एक, बांदा में दो, महाराजगंज में छह, हाथरस में चार, मिर्जापुर में दो, रायबरेली में दो, औरैया में एक, बाराबंकी में एक।