फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 10 दिन में बढ़े दो हजार कोरोना मरीज, पहले डेढ़ महीने में 1100 केस, अगले डेढ़ माह में सात गुना हुए संक्रमित

Sun, 31 May 2020 10:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी में कोरोना - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बीते 10 दिन में दो हजार बढ़ गई है। इस दौरान यह संख्या 5,000 से बढ़कर 7,701 पर पहुंच गई। जबकि यहां पहले केस से एक हजार का आंकड़ा छूने में लगभग डेढ़ महीना लगा था। 
विज्ञापन


इसके बाद लगभग डेढ़ महीने में मरीजों की संख्या बढ़कर सात गुना से अधिक हो गई है। प्रदेश में पहला कोरोना संक्रमित तीन मार्च को आगरा में सामने आया था। वहीं, 19 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव केस 1100 हो गए थे। 

इसके नौ दिन बाद ही 28 अप्रैल को मरीजों की संख्या 2,053 पहुंच गई। फिर अगले नौ दिन बाद 7 मई को यह संख्या 3,071 और 15 मई को 4,057 पहुंच गई। 

20 मई को संक्रमितों की संख्या 5175, 23 मई को 6,017 और 28 मई 7,170 पर पहुंच गई। इस तरह संक्रमितों की संख्या 5,000 से 7,000 पहुंचने में महज आठ दिन लगे। यह वही समय है, जब प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों का आना शुरू हुआ था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

स्थिति यह है कि बीती 19 मई को पहली बार मरीजों की संख्या 323 हो गई, जबकि 18 मई को 146 नए केस ही सामने आए थे। इसके बाद 20 मई से हर दिन मरीजों की संख्या 200 के ऊपर पहुंची। 

21 मई को 341, 22 मई को 232, 23 मई 288, 24 मई 214, 25 मई 229, 26 मई 229, 27 मई 269, 28 मई 184, 29 मई 275 और 30 मई को 262 नए केस सामने आए। 

तिथि    केस 
  • 21 मई    5515 
  • 22 मई   5735 
  • 23 मई   6017 
  • 24 मई   6268 
  • 25 मई   6497 
  • 26 मई   6724 
  • 27 मई  6991 
  • 28 मई  7170 
  • 29 मई  7445 
  • 30 मई  7701
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें