फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोरोना वायरस: 24 घंटे में मिले 1403 नए संक्रमित, प्रदेश में कुल 11,490 सक्रिय मरीज

Sat, 11 Jul 2020 06:09 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शनिवार को मुख्य स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 1403 नए संक्रमित सामने आए। 

विज्ञापन


वहीं अब तक कुल 22,689 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 913 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में फिलहाल 11,490 सक्रिय कोरोना मरीज हैं, जिनका अगल-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
 

मालूम हो कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में दो दिन के लिए एक बार फिर लॉकडाउन लागू किया गया है। शुक्रवार की रात 10 बजे से लागू हुई पाबंदियां सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेंगी। दो दिन के लॉकडाउन में पुलिस को सख्ती से नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि के निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन 50 हजार से अधिक टेस्ट किए जाएं। आरटीपीसीआर विधि से 30 हजार, रैपिड एंटीजन जांच के माध्यम से 15 से 20 हजार और ट्रू-नेट मशीनों से दो हजार टेस्ट रोजाना किए जाएं। 

मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि घर-घर में मेडिकल स्क्रीनिंग कराई जाए। संदिग्ध लक्षण वालों के सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजे जाएं। जांच में अस्वस्थ मिले लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए। 

बिना लक्षण वाले संक्रमित मरीजों का उपचार लेवल-1 कोविड चिकित्सालय में किया जा सकता है। उन्होंने कोविड चिकित्सालयों में बेड की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। योगी ने कहा कि कोविड-19 से बचाव ही इस रोग का उपचार है। इसलिए मास्क के उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें