फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयूः वार्ड से निकलकर परिसर में घूम रहे कोरोना मरीज, वीडियो वायरल

Sat, 11 Jul 2020 05:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वार्ड के बाहर टहलते हुए कोरोना मरीज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केजीएमयू के कोविड वार्ड में भर्ती मरीज बाहर निकलकर परिसर में घूम रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। कोई मोबाइल पर बात करते हुए वार्ड से निकल जा रहा है तो कोई बैठे-बैठे बोर होने से टहलने के लिए परिसर में निकल जा रहा है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद केजीएमयू में हड़कंप मचा है। अफसरों को जानकारी हुई तो आनन-फानन मरीजों को वार्ड के अंदर कराया गया।
विज्ञापन


केजीएमयू के न्यूरोलॉजी विभाग के सामने बनाए गए कोविड वार्ड में भर्ती एक मरीज गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बाहर निकल आया। वह पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग, प्लास्टिक सर्जरी विभाग के सामने काफी देर चहलकदमी करता रहा। इसके बाद वहां खड़ी बाइक पर जाकर बैठ गया।

इसी बीच वार्ड से कोरोना मरीज के बाहर जाने की जानकारी कर्मचारियों ने स्टॉफ को दी। इस पर पीपीई किट पहनकर पहुंचा स्टॉफ कोरोना मरीज को अपने साथ वार्ड में ले गया। इस दौरान मरीज मास्क भी नहीं लगाए था। इसके बाद शाम को एक महिला मरीज भी मोबाइल पर बात करते हुए कोविड वार्ड से बाहर निकल आई। वह काफी देर तक बाहर खड़ी होकर बात करती रही। उसे भी कोरोना वार्ड का स्टॉफ वापस अंदर ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जो दोषी मिलेगा उस पर कार्रवाई को संस्तुति की जाएगी। - डॉ. सुधीर सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयू 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें