फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: कोरोना के 20 नए मरीज मिले, डायल 112 के पांच कर्मी शामिल, 24 घंटे तक बिल्डिंग सील

Sat, 20 Jun 2020 01:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के 20 नए मरीज मिले हैं। इसमें डायल 112 के पांच, केजीएमयू में इलाज के लिए आने वाले 5 और हसनगंज एक, इंदिरा नगर, जानकीपुरम एक, काकोरी एक और रहीमाबाद के मरीज शामिल हैं। UP 112 में पांच कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बिल्डिंग को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इस वजह से 112 सर्विस प्रभावित रहेगी। यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण का कहना है कि 30 लोगों का सैंपल लिया गया था, जिनमें से पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं।

सभी लोग तकनीकी टीम के हैं जो सर्वर एरिया में काम करते हैं। सभी के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि लखनऊ सीएमओ की राय के अनुसार, 24 घंटे के लिए बिल्डिंग को बंद कर दी गई है, उसे सैनिटाइज किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि दोपहर की शिफ्ट पूरी कर कार्यालय में स्थित कर्मी घर जाएंगे। शाम की शिफ्ट के कर्मी नहीं आएंगे। 24 घंटे के लिए भवन से सभी लोगों को बाहर रखा जाएगा।  नगर निगम के सहयोग से सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने कहा कि नागरिकों को सूचित किया जा रहा है कि कॉल न मिलने पर हमारे सोशल मीडिया हैंडल पर या 1073 मिलाकर सीधे जनपद नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज कराएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें