फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, पात्र व्यक्तियों को समय पर लगवाएं कोरोना वैक्सीन

Sun, 07 Mar 2021 10:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के सांसदों और जिलाध्यक्षों को कोरोना टीकाकरण में जनता को जागरूक कर पात्र व्यक्तियों को समय पर टीका लगवाने में शासन और स्वास्थ्य विभाग की मदद करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में सांसदों और जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल संवाद किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल मे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन का कार्य के भाव से लोगों की सेवा की। लॉकडाउन में जरूरमंद लोगों तक भोजन, खाद्य सामग्री पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना की रोकथाम और मरीजों इलाज के लिए जो रणनीति बनाई वह कारगर साबित हुई। 24 करोड़ की आबादी वाले यूपी में जनसंख्या के अनुपात में कोरोना का प्रभाव कम रहा। तीन करोड़ कोरोना की जांच कर यूपी देश मे सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में सबसे पहले सबसे असरदार वैक्सीन तैयार की है। प्रदेश में अब दो हजार से अधिक केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिस शिद्दत से कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की मदद की है। उसी प्रकार टीकाकरण अभियान में भी जनता को जागरूक करने के साथ स्थानीय स्तर पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मदद करेंगे। इस अवसर पर महामंत्री संगठन सुनील बंसल और गोविन्द शुक्ला भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जिला चिकित्सालयों, सीएचसी व पीएचसी को भी वैक्सीनेशन केंद्र बनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों के निजी अस्पतालों में स्थापित वैक्सीनेशन केंद्रों की भी मॉनीटरिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि निजी चिकित्सालय प्रत्येक डोज के लिए 250 रुपये से अधिक का शुल्क न लें। जिला चिकित्सालय, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए जाएं।

अपने आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से टीकाकरण की समीक्षा करते हुए सीएम ने निर्देश दिए कि टीकाकरण केंद्र पर रजिस्ट्रेशन, स्वच्छता, पेयजल, लोगों के लिए बैठने, पंडाल आदि की व्यवस्था रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि वैक्सीन की बरबादी न हो। डीएम और सीएमओ अपने जिलों में कोरोना वैक्सीन का मानकों के अनुरूप कोल्ड चेन में सुरक्षित भंडारण करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें