मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों के निजी अस्पतालों में स्थापित वैक्सीनेशन केंद्रों की भी मॉनीटरिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि निजी चिकित्सालय प्रत्येक डोज के लिए 250 रुपये से अधिक का शुल्क न लें। जिला चिकित्सालय, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए जाएं।
अपने आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से टीकाकरण की समीक्षा करते हुए सीएम ने निर्देश दिए कि टीकाकरण केंद्र पर रजिस्ट्रेशन, स्वच्छता, पेयजल, लोगों के लिए बैठने, पंडाल आदि की व्यवस्था रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि वैक्सीन की बरबादी न हो। डीएम और सीएमओ अपने जिलों में कोरोना वैक्सीन का मानकों के अनुरूप कोल्ड चेन में सुरक्षित भंडारण करें।