फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 12 से 14 साल वाले किशोरों का टीकाकरण 16 मार्च से, 25 लाख को दी जाएगी वैक्सीन

Mon, 14 Mar 2022 09:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के 12 से 14 आयुवर्ग के किशोरों को टीके का कवच देने की रणनीति तैयार कर ली गई है। प्रदेश में इसके लिए 16 मार्च से वृहद अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 12 से 14 साल के किशोरों का टीकाकरण 16 मार्च से किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश में एक करोड़ 25 लाख किशोरों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। टीकाकरण से कोरोना संक्रमण नियंत्रित करने में काफी मदद मिली है। अभी तक 15 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण किया जा रहा था। अब प्रदेश के 12 से 14 आयुवर्ग के किशोरों को टीके का कवच देने की रणनीति तैयार कर ली है।

प्रदेश में 16 मार्च से वृहद अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत प्रदेश के इस आयुवर्ग के 1 करोड़ 25 लाख किशोरों को टीके की डोज दी जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रदेश महाप्रबंधक डॉ मनोज शुक्ला ने बताया कि टीकाकरण को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र वालों को प्रीकॉशन डोज दी जा रही है। प्रदेश में अब तक कुल 29 करोड़ 48 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है जिसमें 16 करोड़ 53 लाख को पहली डोज एवं 12 करोड़ 70 लाख को दूसरी डोज दी है। इसी तरह 23 लाख से अधिक को प्रीकॉशन डोज दी जा चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें