फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जनवरी को परखी जाएगी वैक्सीनेशन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस की वैक्सीन के स्टोरेज, कोल्ड चेन मेंटेन करने का तरीका व वैक्सीन लाने, ले जाने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वैक्सीन लगाने वाली टीम का भी चयन पूरा हो गया है। अब हेल्थ वर्करों को यह सिखाया जाना है कि वैक्सीन कैसे लगेगी। इसके लिए दो जनवरी को स्वास्थ्य विभाग ड्राई रन (नमूना) के तौर पर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि दो जनवरी को केजीएमयू, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, सहारा हॉस्पिटल, सीएचसी माल में कोविड-19 के वैक्सीनेशन की प्रक्रिया के लिए एक ड्राई रन होगा। इस दौरान हेल्थ वर्करों को बताया जाएगा कि वैक्सीनेशन के लिए आने वाले लोगों को वैक्सीनेशन स्थल पर कैसे लाना है। उन्हें कहां और किस प्रकार बैठाना है। फिर बारी-बारी कैसे वैक्सीनेशन करना है। लोगों को वैक्सीन की डोज देने के बाद इस्तेमाल की गई सिरिंज व अन्य सभी उपकरणों को किसी प्रकार डिस्पोज किया जाना है, यह भी बताया जाएगा। इसकी जानकारी देने के लिए सात कर्मियों को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें