फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कुछ देर में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत, 31700 को लगेगा टीका

Sat, 16 Jan 2021 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी में कुछ देर में होगी टीकाकरण की शुरूआत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
यूपी में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण कुछ देर में शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी। प्रदेश में टीकाकरण के लिए 317 सत्र केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र पर 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। प्रदेश भर में कुल 31700 लोगों को टीका लगाया जाना है। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


जिसे सबसे ज्यादा जरूरी है, उसे सबसे पहले कोरोना का टीका लगेगा: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का टीकाकरण अभियान बहुत ही मानवीय और महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित है। जिसे सबसे ज्यादा जरूरी है, उसे सबसे पहले कोरोना का टीका लगेगा। 

कोरोना वैक्सीन की 2 डोज लगनी बहुत जरूरी: मोदी
पीएम ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की 2 डोज लगनी बहुत जरूरी है। पहली और दूसरी डोज के बीच लगभग एक महीने का अंतराल भी रखा जाएगा। दूसरी डोज़ लगने के 2 हफ्ते बाद ही आपके शरीर में कोरोना के विरुद्ध ज़रूरी शक्ति विकसित हो पाएगी। भारत वैक्सीनेशन के अपने पहले चरण में ही 3 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर रहा है। 
विज्ञापन


इतने कम समय में एक नहीं दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुई: मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि आमतौर पर एक वैक्सीन बनाने में बरसों लग जाते हैं लेकिन इतने कम समय में एक नहीं दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुई हैं। कई और वैक्सीन पर भी तेज़ गति से काम चल रहा है, ये भारत के सामर्थ्य, वैज्ञानिक दक्षता और टैलेंट का जीता-जागता सबूत है। 

कुछ ही मिनट बाद भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब से कुछ ही मिनट बाद भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। मैं सभी देशवासियों को इसके लिए बधाई देता हूं।  

आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार: मोदी
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार रहा है, कितने महीनों से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़े, जवान सबकी जुबान पर ये ही सवाल था कि कोरोना की वैक्सीन कब आएगी। 

केजीएमयू के कोविड टीकाकरण केंद्र पर तैयारियां
आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केजीएमयू के कोविड टीकाकरण केंद्र में तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर में वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
 

 
विज्ञापन

पूरी तरह सुरक्षित है वैक्सीन

समस्या होने पर राज्य हेल्पलाइन नंबर 104 पर करें संपर्क
मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में टीकाकरण के दौरान सभी सुरक्षा के नियमों का ध्यान रखा जा रहा है। टीकाकरण सम्बंधी किसी भी समस्या के लिए राज्य हेल्पलाइन नंबर- 104 और राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर- 1075 पर संपर्क किया जा सकता है। वैक्सीन रखने वाले 1298 कोल्ड चेन पॉइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण सत्र की निगरानी भी सीसीटीवी से की जाएगी। 

वी विन का कर्मचारी देंगे संदेश
टीकाकरण केंद्र पर सभी कर्मचारियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव प्रोटोकाल का पालन करना होगा। कर्मचारियों को एक-एक फेस शील्ड भी दी जाएगी। जिस पर वी विन- हम जीतेंगे लिखा होगा। यह संदेश सभी को कोराना संक्रमण से जीतने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें