फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: यूपी सरकार हुई सतर्क, जिलाधिकारियों और सीएमओ को गाइड लाइन का पालन कराने के निर्देश

Wed, 17 Mar 2021 11:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की गहन जांच की जाएगी। मुख्य सचिव ने संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों से प्रदेश में आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन पर एंटीजन जांच के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


जिनमें संक्रमण के लक्षण मिलेंगे, उनकी आरटीपीसीआर जांच होगी। होली में वापस प्रदेश आने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए 24 घंटे एंटीजन के साथ आरटीपीसीआर जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने जिलों को निर्देश जारी किए हैं कि प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर सघन जांच की जाए। लक्षण मिलने पर कांटैक्ट ट्रेसिंग की जाए। रेलवे की मदद से यात्रियों की सूची लेकर सर्विलांस भी कराया जाए। 
विज्ञापन


जहां लंबी दूरी व अन्य प्रदेशों से आने वाली ट्रेनें रुकती हों, वहां 24 घंटे जांच हो। दस्तक अभियान में घर-घर भ्रमण कर रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स से बाहर से आने वालों की जानकारी एकत्र की जाए। जहां सर्दी, जुखाम, बुखार के केस मिल रहे हैं उनकी रोजाना जानकारी ली जाए। 
विज्ञापन

प्रभावित राज्यों से आने वालों की लाइन लिस्टिंग के लिए पुलिस व राजस्व कर्मियों की मदद भी ली जाएगी। भीड़-भाड़ वाले स्थानों, शिक्षण संस्थानों में जांच के लिए जारी कैलेंडर के अनुसार अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को सीएमओ के इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में कोरोना बचाव, रोकथाम व टीकाकरण की रोजाना समीक्षा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें