प्रदेश में अलीगढ़, चित्रकूट, हाथरस, कासगंज, महोबा, शामली और श्रावस्ती जिले संक्रमण मुक्त हो गए हैं। यहां कोई केस नहीं मिला है। इसके अलावा 47 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया है। जबकि 28 जिले में 10 से कम मरीज मिले हैं। वहीं रविवार को प्रदेश में 56 नए मरीज मिले जबकि 69 संक्रमण से मुक्त हुए। वहीं सात लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में अब एक्टिव केसों की संख्या 1260 रह गई है। बुलंदशहर में एक, कानपुर नगर में दो, अमेठी में एक, अंबेडकर नगर में एक, मिर्जापुर में एक, औरैया में एक व्यक्ति की मौत हुई है।