फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः कोरोना के संदिग्ध मरीज की मौत, सांस लेने में थी तकलीफ

Sat, 25 Apr 2020 06:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के सिविल अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कोरोना हॉटस्पॉट से सटे इलाके डालीगंज के मनकामेश्वर के पास रहने वाले सुरेश यादव (57) को भर्ती नहीं किया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी।

विज्ञापन


अस्पताल में दो इंजेक्शन लगाने बाद उन्हें घर भेज दिया गया। देर शाम अचानक हालत बिगड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। तीमारदार पहले सुरेश को बलरामपुर अस्पताल ले गए।

आरोप है कि वहां गार्ड ने अस्पताल का गेट ही नहीं खोला। काफी देर इंतजार के बाद तीमारदार उन्हें सिविल अस्पताल ले आए। आरोप है कि मरीज को निमोलिएज करने संग दो इंजेक्शन लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घर भेज दिया। सिविल अस्पताल के निदेशक डीएस नेगी का कहना है कि मरीज को इलाज देकर घर भेजा गया था। उसकी हालत में सुधार हो गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें