फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होने के बाद एडीजे की मौत, शोक जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दीवानी न्यायालय में अपर जिला जज मनोज कुमार उपाध्याय की ऋषिकेश (उत्तराखंड) में एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बता दें कि वे पिछले माह कोरोना संक्रमित हो गए थे, इसके बाद उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

एडीजे की मौत की खबर आने के बाद वकीलों में शोक की लहर है। सेंट्रल बार एसोसिएशन ने शोकसभा करके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की है। शोकसभा में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि एडीजे के आकस्मिक निधन से सभी को गहरा दुख है। न्यायप्रिय और सरल स्वभाव वाले थे।
उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की। इस मौके पर महामंत्री शशिकांत शुक्ला, आदित्य प्रसाद गुप्ता, बृजेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार अवस्थी, प्रमोद कुमार चौधरी, अनिल कुमार प्रजापति, कैलाश बख्श सिंह, सुनील सिंह आदि ने शोक जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें