फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो मरीजों की मौत, 38 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना संक्रमित दो और मरीजों की मौत के साथ संख्या बढ़कर 334 हो गई है। जिले में 4707 लोगों की जांच में 38 लोग कोरोना संक्रमित मिले। पहले से संक्रमित 59 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए। जिले में 461 एक्टिव मरीजों में 226 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। संक्रमित होने के बाद जिले में 334 मरीजों की मौत हो गई है।
बुधवार को रेल कोच के एल-2 में 26, एम्स के एल-3 अस्पताल में सात मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में अलग-अलग टीमों ने पहुंचकर 4707 लोगों की कोरोना की जांच की। जिसमें मात्र 38 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले से कोरोना संक्रमित 59 मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में 461 एक्टिव मरीजों में 226 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें