लखनऊ में मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन के तमाम प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। एक के बाद एक इलाके में मरीजों की सख्या बढ़ती जा रही है।
खास बात यह है कि एक-एक जगह पर कई-कई मरीज मिल रहे हैं। इसमें एक व्यक्ति से ही दूसरे व्यक्ति के तार जुड़े हुए हैं। राजधानी में सर्वाधिक 97 मरीज सदर इलाके में मिले हैं।
यहां की वजह से ही तोपखाना में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके बाद नक्खास में कोरोना वायरस तेजी से फैला। फिर लालबाग और दूसरे इलाके भी संक्रमण की चपेट में आ गया।
खास बात यह है कि एक मरीज के सामने आने के बाद उसके संपर्क में रहने वालों की जब तक जानकारी मिल रही है तब तक दूसरे इलाके में पॉजिटिव मरीज मिल जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग पसीना-पसीना हो रहा है। यह स्थिति तब है जब औसतन प्रतिदिन 150 से 200 सैंपल लिए जा रहे हैं।