फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासिक से 'श्रमिक स्पेशल' पहुंची लखनऊ, ट्रेन में हैं 800 से ज्यादा प्रवासी मजदूर

Sun, 03 May 2020 10:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ पहुंचे प्रवासी मजदूर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आठ सौ से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को लेकर महाराष्ट्र के नासिक से चली विशेष ट्रेन रविवार सुबह छह बजे राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। कोरोना वायरस की वजह से लागू किए गए लॉकडाउन के चलते ये मजदूर 25 मार्च से नासिक में फंसे थे।
विज्ञापन

 


आपको बता दें कि देशव्यापी लॉकडाउन के कारण किसी दूसरे राज्य से प्रवासी मजदूरों को लेकर उत्तर प्रदेश आने वाली यह पहली ट्रेन है। स्पेशल ट्रेन शनिवार सुबह नासिक से चली थी, झांसी और कानपुर होते हुए आज सुबह लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर पहुंची।

गौरतलब है कि रेलवे ने एक मई को मजदूर दिवस पर घोषणा की थी कि वह 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनें चलाएगी, जो 25 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा के बाद से दूसरे राज्यों में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और छात्रों को उनके संबंधित गृह राज्य पहुंचाने के लिए होंगी। रेलवे ने पहली ट्रेन शुक्रवार को सुबह 4.50 पर हैदराबाद से झारखंड के लिए रवाना की थी।
विज्ञापन


वहीं, शनिवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह, सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया था कि उत्तर प्रदेश के मजदूरों को महाराष्ट्र के नासिक से लेकर आने वाली ट्रेन शनिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे वहां से रवाना हुई थी। उन्होंने बताया था कि महाराष्ट्र और गुजरात में रह रहे उत्तर प्रदेश के मजदूरों को लाने के लिए वहां के अधिकारियों से लगातार बातचीत हो रही है।
विज्ञापन

चारबाग रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग

नासिक से लखनऊ पहुंचे मजूदरों की चारबाग रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग हो रही है। प्रशासन ने रेलवे व स्वास्थ्य विभाग की मदद से स्टेशन पर सभी की स्क्रीनिंग जांच के इंतजाम कराए हैं। 

एडीएम ईस्ट केपी सिंह ने बताया कि सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग के बाद रोडवेज की विशेष बसों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए उन्हें उनके मूल जिले भेजा जाएगा। आने वाले मजदूरों में सबसे ज्यादा 100 सिद्धार्थनगर जिले के हैं। 

उन्होंने बताया कि विशेष ट्रेन से राजधानी से जुड़े सिर्फ पांच लोगों के ही आने की जानकारी है। इनकी स्क्रीनिंग के बाद क्वारंटीन केंद्र पर रखा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें