फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल की डॉक्टर के पॉजिटिव मिलने से लखनऊ में मची सनसनी, जानें क्या है वजह

Fri, 03 Apr 2020 11:09 PM IST
Trainee Trainee माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

एम्स भोपाल की गाइनेकोलॉजी विभाग की रेजिडेंट के पॉजिटिव पाए जाने से मची हलचल का असर राजधानी लखनऊ से लेकर कुशीनगर तक रहा। महिला डॉक्टर राजधानी में 5 घंटे रुकी थीं। इसके बाद वह कुशीनगर भी गई थीं।

विज्ञापन


एम्स भोपाल की डॉक्टर जांच के दौरान पॉजिटिव पाई गईं। झांसी निवासी उनके पति और परिवार के तीन अन्य सदस्य भी पॉजिटिव मिले। मध्य प्रदेश सरकार से सूचना मिली कि डॉक्टर 17 से 25 मार्च के बीच वह यूपी आई थीं।

यहां लखनऊ में रिश्तेदारों से मिली थीं और इसी दौरान उन्हें संक्रमण होने का अंदेशा है। सूचना के बाद महिला डॉक्टर के यूपी कनेक्शन की तलाश शुरू हुई। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल सक्रियता बढ़ा दी गई और पता चला कि डॉक्टर लखनऊ में सिर्फ 5 घंटे रुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जिन लोगों के साथ रुकी थीं वह सभी ठीक हैं। कुशीनगर सीएमओ को भी सूचना भेजकर संबंधित परिवार के बारे में जानकारी लेने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें