फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की हालत सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियान निवासी कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की हालत अब सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने उनके परिवार के सभी सदस्यों को सावधानी बरतने के लिए कहा है। हालांकि, जांच के लिए किसी के नमूने नहीं लिए गए हैं। अफसरों के मुताबिक अभी उन्हें कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का निर्देश नहीं मिला है। हालांकि, घरवालों ने एहतियातन खुद ही अपनी जांच करवा ली है।
विज्ञापन


उत्तराखंड से धार्मिक यात्रा कर लौटे 60 वर्षीय बुजुर्ग को सांस लेने में समस्या होने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया था। जांच में उनके कोरोना के नए वैरिएंट जेएन1 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हालत सुधरने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।



इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक सर्दी, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ समेत अन्य लक्षण वाले मरीजों की कोरोना जांच होनी चाहिए। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद है। सभी अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। लक्षण वाले मरीजों की जांच होगी। फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें