फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे तक मिलाया फोन, नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस, कोरोना मरीज की मौत

Tue, 18 Aug 2020 04:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन
एंबुलेंस के इंतजार में सोमवार को कोरोना संक्रमित किराना व्यापारी की मौत हो गई। उसकी पत्नी कोविड केयर सेंटर पर लगातार फोन करती रही, लेकिन तीन घंटे में भी एंबुलेंस नहीं उपलब्ध कराई जा सकी। इसके बाद निजी एंबुलेंस से मरीज को हरदोई रोड स्थित प्राइवेट कोविड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


अग्रसेन नगर मडियांव निवासी किराना व्यापारी की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। उसने रविवार को आरएमएल में कोविड-19 का टेस्ट कराया। रिपोर्ट आने से पहले ही सोमवार सुबह मरीज की हालत बिगड़ गई। आठ बजे सांस फूूलने पर पत्नी ने कोविड केयर सेंटर पर फोन लगाया।

वहां तीन घंटे तक टरकाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं भेजी गई। इस पर 11 बजे प्राइवेट एंबुलेंस से मरीज को हरदोई रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोपहर को व्यापारी की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहले भी मिल चुकी हैं शिकायतें

एंबुलेंस न मिलने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। एक निजी मेडिकल कॉलेज में मरीज लेकर पहुंची एंबुलेंस को घंटों इंतजार करना पड़ा था तो रजौली गांव निवासी मरीज को दो दिन बाद एंबुलेंस अस्पताल ले गई थी। इसी तरह मानसरोवर योजना के मरीज को भी एंबुलेंस के लिए तीन दिन इंतजार करना पड़ा था।

मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी लापरवाही हुई है तो जांच जरूर कराई जाएगी। - डॉ. आरपी सिंह, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें