गोंडा। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नही हैं। जिले में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या तो कम हुई है, लेकिन कोरोना से मरने वालों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को कोरोना संक्रमण की वजह से पांच लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, और 27 नए संक्रमित पाए गए।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम जरूर हुई है लेकिन खतरा टला नहीं है। कोरोना से मरने वालों का सिलसिला अभी भी जारी है। गुरुवार को कोरोना से संक्रमित पांच लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, 27 नए कोरोना संक्रमित पाए गए।
संक्रमित मिले गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीजों को डॉक्टरों की देखरेख में होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, लॉकडाउन के बीच भी बाजारों में व चौराहों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। बैंक व दुकानों पर कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
ग्राम पंचायतों में लगें कोरोनारोधी टीकाकरण के कैंप
कोरोना संक्रमण से निजात पाने के लिए हो रहे टीकाकरण अभियान में अधिक से अधिक लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ग्राम पंचायतों में भी कैंप लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। डिप्टी सीएमओं डॉ मनोज कुमार ने बताया कि सभी ब्लाकों में सात-सात गांवों में टीकाकरण का कैंप लगाए गए हैं। रुपईडीह में खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह की मेहनत रंग लाई और एक दिन में आधा दर्जन से अधिक गांवों को मिलाकर 390 लोगों का टीकाकरण कराया गया है।