फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोरोना के मामले : कोविड मरीजों की संख्या बढ़ी, 258 मरीज मिले, लखनऊ में 69 नए केस

Mon, 13 Jun 2022 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

गौतमबुद्ध नगर में 39, गाजियाबाद में 21, वाराणसी में 10 और झांसी में 10 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। अन्य जिलों में इससे कम मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1212 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
यूपी में कोरोना केस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। चार दिन में करीब 300 एक्टिव केस बढ़ गए हैं। प्रदेश में रविवार को 258 नए मरीज मिले, जबकि 133 ने संक्रमण को मात दी। बीते 24 घंटे में 86,644 सैंपल की जांच की गई। इनमें से लखनऊ में 69, गौतमबुद्ध नगर में 39, गाजियाबाद में 21, वाराणसी में 10 और झांसी में 10 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। अन्य जिलों में इससे कम मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1212 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


टीकाकरण की गति बढ़ाने के निर्देश 
प्रदेश में टीकाकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15 करोड़ 33 लाख 19 हजार 489 तथा दूसरी डोज 13 करोड़ 89 लाख 95 हजार 637 दी गई है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कुल पहली डोज 1 करोड़ 38 लाख नौ हजार 682 तथा दूसरी डोज 1 करोड़ 14 लाख 29 हजार 709 दी गई है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को पहली डोज 77 लाख 63 हजार 623 तथा दूसरी डोज 40 लाख 83 हजार 630 दी गई है। इसी तरह 32 लाख 98 हजार 861 प्रीकॉशन डोज दी गई है। अब तक कुल 33 करोड़ 27 लाख 631 वैक्सीन की डोज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें