फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कोरोना के मामले घटे पर मृत्युदर रिकॉर्ड छह फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में संक्रमण के मामलों में कमी राहत दे रही है पर मृत्यु दर अब और तेजी से बढ़ रही है। मई के पहले 10 दिन के मुकाबले मृत्यु दर अब चार गुना तक बढ़ गई है।
विज्ञापन

मई के पहले दस दिनों तक मृत्यु दर का आंकड़ा डेढ़ फीसदी के करीब था तो अंतिम दस दिनों में यह दर छह फीसदी को भी पार कर गई है।
डॉक्टरों के अनुसार, मौत के मामलों में कमी आ चुकी है। कुछ दिनों में मृत्यु दर भी सामान्य होने की उम्मीद है।
मई के दूसरे सप्ताह तक संक्रमण के एक हजार मामले रोज आ रहे थे और मौतों की संख्या का औसत 30 के करीब था।
इसके बाद संक्रमण की संख्या में काफी कमी आ गई है, लेकिन मौत की संख्या 20 के करीब बनी रही। इसके चलते संक्रमण के मामले घटने के बावजूद मृत्युदर बढ़ गई।
मई के पहले सप्ताह में मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत थी। अगले दस दिनों में यह दर 3.29 तक पहुंच गई। जबकि अगले दस दिनों में यह आंकड़ा छह फीसदी तक पहुंच गया।
औसतन दस दिन में स्वस्थ हो रहा संक्रमित
लखनऊ में एक संक्रमित व्यक्ति औसतन दस दिन में स्वस्थ हो रहा है। बिना लक्षण वाले मरीज इससे पहले रिकवर हो रहे हैं पर गंभीर मरीजों के स्वस्थ होने में 20 दिन तक लग रहे हैं। इसे देखते हुए 10-10 दिन में संक्रमित हुए व्यक्ति और उस अवधि में हुई मौतों के आधार पर संक्रमण की दर निकाली गई है।
सक्रिय केस में कमी होना अच्छा संकेत
इस वक्त संक्रमण के नये मामलों के मुकाबले चार से आठ गुना तक लोग स्वस्थ हो रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही सक्रिय मामलों का आंकड़ा 600 से नीचे होगा।
विज्ञापन

मई के महीने में दर्ज हुआ एक दिन में सर्वाधिक मौत का रिकॉर्ड
लखनऊ में छह मई को 65 मरीजों की मौत हो गई थी। इससे पहले एक दिन में सर्वाधिक मौत का रिकॉर्ड 24 अप्रैल को बना था। तब 42 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, पिछले साल यह आंकड़ा 18 मौत का ही था।
कुल मौत में 46 फीसदी सिर्फ दो महीने में
अभी तक संक्रमण से कुल 2432 मौतें हुई हैं। इनमें से 46 फीसदी अकेले अप्रैल और मई में हुई हैं। अप्रैल के 30 और मई के 30 दिन में कुल मिलाकर संक्रमण की वजह से 1118 लोगों की मौत हुई है। ऐसे संक्रमण के मामले में अप्रैल और मई का महीना सबसे ज्यादा खराब साबित हुए।
ऐसे कम हो रहा संक्रमण और बढ़ रही मृत्यु दर
तारीख कुल संक्रमण कुल मौत मृत्यु दर (फीसदी)
1- 10 अप्रैल 16521 91 0.55
11-20 अप्रैल 53337 244 0.45
21-30 अप्रैल- 48317 257 0.53
1-10 मई - 23672 325 1.37
11-20 मई 6833 225 3.29
21-30 मई 1957 119 6.08
संक्रमण से आठ गुना ज्यादा हुए स्वस्थ
लखनऊ में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के साथ अब मौत का आंकड़ा भी घटने लगा है। इसके बीच सबसे ज्यादा राहत देने वाली बात ये है कि संक्रमित होने वालों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या आठ गुना तक पहुंच गई है। राजधानी में रविवार को कोरोना के 109 नए मरीज मिले, जबकि बीते 24 घंटे में पांच लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 803 मरीज ठीक हुए। इनमें से 750 से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन वाले हैं। हालांकि, इसके बावजूद सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करने की जरूरत बताई है, ताकि संक्रमण की चेन टूट सके। इस समय राजधानी के अस्पतालों में करीब 1000 कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। तेजी से केस घटने की वजह से सक्रिय मरीजों की संख्या 2450 पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें