वीडियो जारी कर पुलिस विभाग पर आरोप लगाने का एक मामला लखीमपुर में सामने आया है। अफजल अली नामक सिपाही ने लखीमपुर में चुनाव ड्यूटी भत्ते में धांधली का आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया था और इसे अधिक से अधिक शेयर करने की बात कही थी।
सिपाही का आरोप था कि कम से कम 1500 रुपये भत्ता देने का प्रावधान है लेकिन चुनाव आयोग के निर्देश के बाद भी पुलिस कर्मियों को निर्धारित भत्ता नहीं दिया जा रहा है।
जबकि 2014 के आम चुनाव में यह भत्ता दिया गया था। इसकी जानकारी जब डीआईजी प्रवीण कुमार को मिली तो उन्होंने एसपी खीरी को विभागीय जांच के आदेश दिए। एसपी खीरी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।
वीडियो के जवाब में डीजीपी ऑफिस ने बताया है कि जोनल पुलिस ऑफिसर और सेक्टर पुलिस ऑफिसर के रूप में जिनकी ड्यूटी लगाई जाती है, उन्हें 1500 रुपये एकमुश्त दिया जाता है।