यातायात पुलिस में तैनात एक दीवान की बुधवार सुबह पुलिस लाइंस मैदान में दौड़ते समय अचानक तबियत बिगड़ गई दिल का दौरा पड़ने की संभावना को देखते हुए साथी पुलिस कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से लखनऊ भेज दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ट्रैफिक दीवान राजबहादुर सिंह का दरोगा के पद पर प्रमोशन होने वाला था। उसने रिटर्न की परीक्षा पास कर ली थी व शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए प्रतिदिन पुलिस लाइंस में दौड़ते थे।
प्रतापगढ़ जिले के ग्राम मलाख थाना कोहड़ौर निवासी राजबहादुर सिंह (45) पुत्र रामरूप सिंह 1992 बैच के सिपाही थे। राजबहादुर जिले में ट्रैफिक दीवान के पद पर तैनात थे।