फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, श्रवण साहू हत्याकांड में बर्खास्त पुलिसवाले का ये एफबी पोस्ट

Mon, 13 Feb 2017 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
‘मुझे गुनहगार साबित करने की अब जहमत न उठाइये, बस इतना बताइये कि मुझे क्या-क्या कुबूल करना है....’ यह शेर शनिवार रात करीब दस बजे श्रवण साहू को फर्जी केस में फंसाने में बर्खास्त दरोगा धीरेंद्र शुक्ला ने फेसबुक पर पोस्ट करके खुद को निर्दोष बताने की कोशिश की।
विज्ञापन


बर्खास्त दरोगा की इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। अधिकतर लोगों ने बर्खास्त दरोगा को श्रवण की मौत का जिम्मेदार बताया। उधर, सोशल मीडिया पर एक्टिव बर्खास्त दरोगा की गिरफ्तारी न होने पर श्रवण के परिवारीजनों ने आक्रोश जताया है।

बर्खास्त दरोगा की पोस्ट को लेकर राजधानी पुलिस के साथ डीजीपी मुख्यालय तक चर्चा होती रही। यह पोस्ट धीरेंद्र शुक्ला ने अपनी पत्नी को टैग की है। लोगों ने कहा कि धीरेंद्र शुक्ला फेसबुक और वॉट्सएप चला रहा है लेकिन, हाईटेक पुलिस उसकी लोकेशन नहीं ढूंढ पा रही है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने धीरेंद्र के नेपाल में होने की बात भी कही। शुक्ला के फेसबुक की इस पोस्ट की चर्चा श्रवण के परिवारीजनों तक भी पहुंची। उन्होंने इसे लखनऊ पुलिस की असफलता बताया है।

बर्खास्त दरोगा के अलावा सिपाही अनिल कुमार सिंह और धीरेंद्र यादव के भी सोशल मीडिया पर सक्रिय होने का पता चला है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धीरेंद्र एसटीएफ के संपर्क में है जबकि अनिल सिंह अपने कुछ खास अधिकारियों को वॉट्सएप पर मैसेज का आदान-प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें