फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही से इंस्पेक्टर तक को अब एसएमएस से मिलेगी तबादले की सूचना

Mon, 13 Aug 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के सिपाहियों से लेकर इंस्पेक्टर तक को अपने ट्रांसफर की सूचना पाने के लिए अब डीजीपी मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। ट्रांसफर होने और न होने की सूचना उनके मोबाइल पर बतौर एसएमएस भेज दी जाएगी। इसके लिए एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ट्रांसफर के लिए डीजीपी मुख्यालय पर आवेदन देने वालों की सूचना एक विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए दर्ज की जा रही है। इसमें आवेदन की सूचना दर्ज करते ही एक यूनिक नंबर जनरेट होता है, जो आवेदनकर्ता के दिए गए मोबाइल पर पहुंच जाता है।

इसके बाद आवेदन पर जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसकी सूचना आवेदनकर्ता के मोबाइल पर बतौर एसएमएस उपलब्ध कराई जाएगी। इतना ही नहीं, स्थानांतरण न किए जाने पर उसका कारण भी आवेदक को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक शिकायत की तर्ज पर बनाया गया है नया सॉफ्टवेयर

डेमो
आईजी लोक शिकायत रहे मोहित अग्रवाल ने आवेदकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण व उनकी मॉनिटरिंग के लिए एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार करवाया था। यह प्रयोग काफी सफल रहा, एक ओर शिकायतों के निस्तारण में तेजी आई तो दूसरी ओर शिकायतकर्ता को भी बार-बार डीजीपी मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने से मुक्ति मिल गई।

इस तर्ज पर डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने भी स्थानांतरण को लेकर एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार करने को कहा था। वह सॉफ्टवेयर अब तैयार है। यही नहीं, अब इसी सॉफ्टवेयर के जरिये ट्रांसफर के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें