फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का हुआ दीदार, 22 अगस्त को मनाई जाएगी बकरीद

Mon, 13 Aug 2018 08:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 22 अगस्त को मनाई जाएगी। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने जिलहिज्ज का चांद दिखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


मौलाना ने बताया कि इस्लामी महीने जीकादा की 29 तारीख रविवार को जिलहिज्ज का चांद दिखने की तस्दीक हो गई है। जिलहिज्ज की पहली तारीख 13 अगस्त को होगी और ईद-उल-अजहा 22 अगस्त को मनाई जाएगी।

मौलाना ने बताया कि ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। वहीं, शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी जिलहिज्ज का चांद दिखने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इरफान मियां ने नहीं माना चांद, ईद-उल अजहा 23 को

इदारा-ए-शरिया दारुलइफ्ता वलकजा हनफिया निजामिया फिरंगी महल टकसाल के अध्यक्ष और मुफ्ती अबुल इरफान फिरंगी महली ने चांद नहीं होने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि चांद दिखने की पुष्टि नहीं हुई है। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 23 अगस्त को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें