लखनऊ। कैसरबाग बस अड्डे पर रविवार दोपहर उस समय बड़ा हादसा बच गया, जब गोरखपुर जाने वाली एसी जनरथ बस के इंजन से अचानक जहरीला कूलेंट रिसने लगा। कूलेंट का रिसाव इतना तेज था कि वह रिवर्स होकर बस के भीतर केबिन तक पहुंच गया और पूरी बस धुएं से भर गई। घबराए यात्रियों ने आननफानन बस से उतरकर जान बचाई।
अवध डिपो की बस (UP 14 FT 4027) प्लेटफार्म पर खड़ी थी और परिचालक यात्रियों को बैठा रहा था, तभी इंजन से हरे रंग का कूलेंट बहने लगा। चालक के अनुसार, यह गर्म होता है और त्वचा के संपर्क में आने पर फफोले पड़ जाते हैं। गनीमत रही कि बस अभी डिपो से रवाना नहीं हुई थी, वरना रास्ते में बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। दिलचस्प बात यह है कि बस की मरम्मत महज 12 घंटे पहले शनिवार रात को ही अवध डिपो में की गई थी।
मेंटेनेंस पर उठे सवाल
सूत्रों के मुताबिक, अवध डिपो में बसों की मरम्मत का जिम्मा निजी एजेंसी के पास है। एजेंसी हर महीने मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपये का बिल तो वसूल रही है, लेकिन बसें बदहाल होती जा रही हैं।
चौंकाने वाला आंकड़ा
अवध डिपो के पास लगभग 90 एसी बसों का बेड़ा है, जिसमें से रोजाना 30 से 35 बसें खराब होकर खड़ी रहती हैं।
Iकैसरबाग बस अड्डे की घटना संज्ञान में है। अवध डिपो की मेंटेनेंस एजेंसी से इस लापरवाही पर जवाब-तलब किया जा रहा है। जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।I
I
-अमरनाथ सहाय, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेजI
जनरथ बस से निकलता धुआं और कूलेंट।
जनरथ बस से निकलता धुआं और कूलेंट।
जनरथ बस से निकलता धुआं और कूलेंट।
जनरथ बस से निकलता धुआं और कूलेंट।
जनरथ बस से निकलता धुआं और कूलेंट।
जनरथ बस से निकलता धुआं और कूलेंट।
जनरथ बस से निकलता धुआं और कूलेंट।
जनरथ बस से निकलता धुआं और कूलेंट।
जनरथ बस से निकलता धुआं और कूलेंट।
जनरथ बस से निकलता धुआं और कूलेंट।