भाकियू लोकशक्ति का होली मिलन समारोह मेंं मौजूद लोग।
नगराम। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के तत्वावधान में रविवार को कुर्मिनखेड़ा (उतरावां) में संगठन के जिला कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर किसानों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में फगुआ गीतों ने सबको गुदगुदाया।
कार्यक्रम की अगुआई जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा व समाजसेवी सत्य प्रकाश तथा चंद्रपाल वर्मा ने किया। समारोह में जिला संरक्षक रज्जन लाल वर्मा, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव हरिनाम सिंह वर्मा, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र कुमार उर्फ बब्लू भैया, मंडल प्रभारी रामपाल रावत, जिला संरक्षक रज्जन लाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय यादव आदि मौजूद रहे।