फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के ''अस्तित्व'' पर हमला है धर्मांतरण : डॉ. राजेश्वर सिंह

Mon, 21 Jul 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. राजेश्वर सिंह
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हाल ही में उजागर हुए छांगुर बाबा धर्मांतरण गिरोह और आगरा में आईएसआईएस लिंक्ड कन्वर्जन मॉड्यूल के खुलासे पर सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण अब धार्मिक स्वतंत्रता का प्रश्न नहीं, बल्कि भारत की आस्था, बेटियों की अस्मिता और सामाजिक स्थिरता पर सीधा हमला है।
विज्ञापन

अब भारत को एक सशक्त, सर्वमान्य और कठोर केंद्रीय धर्मांतरण विरोधी अधिनियम की आवश्यकता है, जो देश के हर हिस्से में लागू हो और ऐसे षड्यंत्रों की जड़ से सफाई करे। विधायक ने इस गंभीर विषय पर केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सशक्त केंद्रीय कानून बनाने की अपील की है। उन्होंने केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को एक विस्तृत पत्र लिखकर मांग की है कि देश में सुनियोजित अवैध धर्मांतरण, विदेशी फंडिंग, लव जिहाद और आतंकी संगठनों से जुड़ी गतिविधियों को रोकने के लिए एक व्यापक केंद्रीय धर्मांतरण विरोधी अधिनियम लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें